पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर ने कृषि और वानिकी अध्ययन की विश्व क्यूएस रैंकिंग में 102 पायदान की छलांग लगाकर 209 वां स्थान हासिल किया है जबकि भारत की तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय 275वें स्थान पर है। 2025 में जारी क्यू एस रैंकिंग में गोबिंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर ने 102 कदम आगे बढ़ते हुए 311 वें स्थान से 209 वां स्थान हासिल किया है। जबकि तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय 275 स्थान पर कायम है। विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान ने कुलाधिपति और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह उपलब्धि शिक्षण, शोध एवं प्रसार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के निरंतर प्रयासों और समर्पण का परिणाम है। विश्वविद्यालय कृषि क्षेत्र में अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और विस्तार गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।