रुड़की। नाबालिग युवती से दुष्कर्म कर फरार हुए दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ बाहर गया था। इसी दौरान गांव के ही समीर पुत्र सलीम व अरशद पुत्र शकील उनसे घर आये और उनकी नाबालिक पुत्री को आधार कार्ड में उम्र बढ़वाकर कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही। उसके कुछ समय बाद किशोरी को अपने घर पर बुलाकर।इसके बाद आधार कार्ड ठीक करने के बहाने रुड़की ले गए। इसी दौरान आरोपित होटल में ले गए ओर नाबालिग पीड़िता के साथ बारी-बारी कई बार कुकर्म और दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने किसी को बताने पर पीड़िता के भाई तथा पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पीड़िता को घर के पास छोड़कर भाग गए। मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर अमरजीत सिंह द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो का गठन कर थाना क्षेत्र में मुखबिर आदि को अलर्ट कर रवाना किया गया। पुलिस टीम में नियुक्त उप निरीक्षक करुणा रोकली,कांस्टेबल अजय बिष्ट,मनमोहन सैनी द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी समीर पुत्र स्वर्गीय सलीम तथा अरशद पुत्र शकील को स्वामी विवेकानंद कॉलेज जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। दोनों का चालान कर दिया गया है।