अल्मोड़ा। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर यूकॉस्ट देहरादून के निर्देशन में मानसखंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा द्वारा विचार गोष्ठी और जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मानस खंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा में पृथ्वी दिवस पर राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तराखंड के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों, विषय विशेषज्ञों ने वनों व वनस्पतियों, पेड़ो के अवैध कटान, शहरीकरण, जैव विविधता, उत्तराखंड के सूखते जल स्रोतों, कृषि, पशुपालन, आजीविका संवर्धन पर विचार व्यक्त किए, और सुझाव दिए। विचार गोष्ठी में एस एस जे विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट, जीबी पंतराष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिक, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में बन एवं पर्यावरण, जल संरक्षण के लिए कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया, मानस खंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा में विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी पर्यावरण से संबंधित विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर जन सामान्य को जागरूक करने के लिए एक सफल गोष्ठी रही। इसी क्रम में आज मानस खंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा द्वारा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, और पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज अल्मोड़ा में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, मानस खंड विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने छात्र छात्राओं को जलवायु परिवर्तन परिवर्तन और परिणामों के बारे में बताया।
यूकॉस्ट देहरादून के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने कहा यह महत्वपूर्ण है कि आज पृथ्वी दिवस है,हम पृथ्वी को मां मानते है, हमारी पृथ्वी एक है प्रदेश केमुख्य मंत्री’ ने “मां धरा नमन’ नामक से एक अभियान चलाकर एक पहल शुरू की गई है, जिसमें पृथ्वी को माँ मानते हुए जल स्रोतों और पारिस्थितिकी के संरक्षण पर ज़ोर दिया गया है। यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू किया गया है, और इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर काम करना है। चूंकि अल्मोड़ा में मानसखंड विज्ञान केंद्र स्थापित हो चुका है, इसलिए इस क्षेत्र को केंद्र में रखते हुए विशेषज्ञों के साथ मंथन कर कार्य योजना बनाई जा रही है। इस योजना में ग्रामीणों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिससे यह कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आगे बढ़ेगा और समय की ज़रूरत को पूरा करेगा। मानस खंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा के प्रभारी डॉ नवीन चंद्र जोशी ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस 22अप्रैल को मनाया जाता है, इसी उपलक्ष्य में मानस खंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा में विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें वैज्ञानिक और पर्यावरण से जुड़ी स्वयं सेवी संस्थाओ के प्रतिनिधि ,ग्राम पंचायत के सदस्य, ग्रामीण, और शोधार्थी, एस एस जे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के प्रोफेसर शामिल हुए। इसमें क्षेत्र से जुड़ी पर्यावरणीय समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद अल्मोड़ा और आसपास के स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।