महिला एवं बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए विशेष परिवहन सेवा शुरू

देहरादून। केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए देश- विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद और सुगम बनाने के लिए शासन-प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देश पर परिवहन विभाग ने महिला एवं बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए विशेष परिवहन सेवा शुरू की है, जिसके अंतर्गत महिला और बुजुर्गों के लिए 25 वाहन आरक्षित किए हैं। सहायक परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग कुलवंत सिंह चैहान ने बताया कि इस वर्ष श्री केदारनाथ धाम यात्रा में शटल सेवा के लिए 2 सौ 25 वाहन पंजीकृत किये गये हैं। इसमें से 25 गाड़ियां महिला एवं बुजुर्गों के लिए आरक्षित की गई हैं। इन्हीं वाहनों से श्रद्धालु सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रयोग सफल रहा तो वाहनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।